रायपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष के खिलाफ उठे विरोध के सुर

देहरादून। भाजपा में मण्डल अध्यक्षों को लेकर विरोध का दौर शुरू हो गया है। रायपुर मंडल अध्यक्ष के विरोध में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रायपुर मंडल का अध्यक्ष जिसे चुना गया है वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है ही नही। जिससे आगे चलकर पार्टी की गतिविधियां रायपुर में प्रभावित हो सकती है।
क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ अब विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए है। रायपुर ब्लाक में उमेश शर्मा उर्फ काउ जोकि क्षेत्रीय विधायक है। उनके इशारे पर भाजपा रायपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। ऐसा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का कहना है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि रायपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चैहान न तो पार्टी के सक्रिय संदस्य है और न ही वे पार्टी की गतिविधियों कभी हिस्सा लेते दिखे। चैहान मात्र विधायक का का समर्थक है। जिसके आधार पर उसे रायपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक उमेश शर्मा कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए है। इसलिए भाजपा संगठन से अलग हटकर उनकी अपनी टीम है। चैहान उसका एक हिस्सा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो पहले से ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है। उनकी इस मामले में पूरी अनदेखी की गयी है। विधायक के दबाव में भाजपा महानगर संगठन ने चैहान को रायपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया है। जो कि सांगठनिक लिहाज और भाजपा की रितिनितियों के उपर भी खिलवाड है। इस मामले में खुद भाजपा सूत्रो का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा पर पहले से ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन के इतर अलग से अपनी टीम तैयार काम करने का आरोप रहा है। जिससे क्षेत्रीय भाजपाईयों में गुस्सा देखने को मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट को ज्ञापन देखकर शिकायत की है। इस मामले यदि शीघ्र कार्यवाही न की गयी तो रायपुर ब्लाक में भाजपा की फजीहत तय है। मंडल अध्यक्ष विरोध करने वालों में पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा,एतवार सिंह रमोला,पूरण सिहं,राकेश थपलियाल,मोहित शर्मा,राजेश शर्मा,दर्जाधारी जितेन्द्र रावत मोनी,दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित,दिनेश केमवाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सुनीता थापा,सतीष चन्द्र,घनश्याम सिंह मोहन लाल, बलवीर,विशाल रावत आदि मौजूद थे।