उत्‍तराखंड में छाया हरियाली व समृद्धि के प्रतीक लोकपर्व Harela का उल्‍लास, धरा को हरा बनाने का किया प्रयास

देहरादून। उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला (Folk Festival Harela) आज पुरे उत्तराखण्ड में बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश में कई जगह विभिन्न तरह के कार्यकर्मो का आयोजन किया गया। मुख्यता कई सामजिक संगठनो ने प्रदेशभर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। इसी क्रम में सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले विभिन्न महिला आजीविका स्वम् सहायता समूहों ने रिंग रोड रायपुर में अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण का किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर निगम देहरादून के विजय पाल सिंह नेगी, सिटी मिशन मैनेजर,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर निगम देहरादून ने बताया की पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का प्रथम दायित्व है। प्रकृति में पेड़ पौधे पृथ्वी की अनमोल धरोहर है, जिनका संरक्षण एवं सृजन करना मानव जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। हरेला पर्व हमे हमारे पर्यावरण के प्रति संकल्पित होने की याद दिलाता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका और भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी नेगी ( गुड्डी देवी ) ने सम्बोधित करते हुये बताया की जल,जंगल और जमीन पर्यावरण के मूलभूत आधार है। जिस प्रकार बीते दिनों में पर्यावरण में भयंकर बदलाव हमें देखने को मिले है वो हम इंसानो का पर्यावरण के प्रति उदासीनता वाला रवैया है। हम अपने पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं है, हमें संकल्प लेना चाहिये की हम अपने पर्यावरण की रक्षा करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर महिला समूह के फेडरल समूह की अध्यक्षा दीपिका नेगी कहा कि पर्यावरण के प्रति उत्तराखण्ड का विशेष योगदान रहा है। जिसका सीधा उदहारण उत्तराखण्ड में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रमाण उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले के रेनी गांव में 1973 में आंदोलन से लगाया जा सकता है जोकि ग्रामीण महिला गौरा देवी जी द्वारा किया गया था। जिसमे पेड़ो को कटने से बचाने के लिए उनके नेतृत्व में ग्रामीण महिलायें पेड़ो पर चिपक कर खड़ी हो गयी।

जिस कारण पेड़ काटने वाले लोग पेड़ो को नहीं काट पाये। जिससे इस आन्दोलन का नाम चिपको आन्दोलन पड़ा। उसी प्रकार हमे भी अपने पर्यावरण के प्रति समर्पण एवं प्रेम की भावना रखनी चाहिए,और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिये। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को नगर निगम देहरादून के सहयोग से प्रदान किये गये पौधे भेंट स्वरुप प्रदान किये। जिससे अभी अपने पर्यावरण के प्रति संकल्प को याद रखें।

इस अवसर पर विभिन्न महिला आजीविका स्वम् सहायता समूहों के सदस्य जिसमें कुसुम रावत,अल्पना ,माला बहुगुणा ,नीलम पोखरियाल,अंजली,समाजसेवी कमला बडोनी,महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह से उर्मिला बिष्ट,सोनम रावत,सविता नेगी,गीता नेगी,मोनिका गुंसाई,रोशनी नेगी अन्य मौजूद रहे।