तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा 30-05-2026 को छावनी बोर्ड परिषद क्लेमेनटाउन देहरादून में तंबाकू निषेध से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया
देहरादून।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून के अंतर्गत संचालित जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा 30-05-2026 को छावनी बोर्ड परिषद क्लेमेनटाउन देहरादून में तंबाकू निषेध से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सफाई निरीक्षक/कर्मचारी एवं स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें तंबाकू उत्पादों के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही तंबाकू कंपनियों द्वारा लुभावने विज्ञापनों की आड़ में युवाओं को तंबाकू की लत लगाने की रणनीति से आगाह किया गया।
कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम, “तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” के बारे में बताया गया कि तंबाकू उत्पादन सिर्फ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक होता है। प्रतिवर्ष लोग तंबाकू उत्पादों के सेवन से जान गंवा देते हैं। उन्हें इस वर्ष की थीम को समझाते हुए कहा कि प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के कारण तंबाकू उत्पाद हैं, जिसके लिए तंबाकू उत्पाद कंपनियां किशोर, बच्चों तथा युवाओं को नए ग्राहक बनाने के लिए विज्ञापन एवं अन्य आकर्षक झूठ का सहारा लेती हैं। युवाओं को इस षड्यंत्र को समझना होगा और तंबाकू उत्पादों से दूर रहना होगा। डॉ. अनुराधा, मनोवैज्ञानिक द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक कभी मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से तंबाकू निषेध का संदेश उपस्थित जन समूह को दिया गया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सी.ई.ओ. प्रतिनिधि द्वारा तंबाकू निषेध संबंधित जन जागरूक करने वाले एवं कोटपा अधिनियम 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन करने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी को पुरस्कृत किया गया, जिसमें पुलिस विभाग से श्री कृपाल सिंह, उप निरीक्षक थाना सेलाकुई, श्री मोहन सिंह, थानाध्यक्ष, क्लेमेनटाउन, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य श्री ललित किशोर शर्मा, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश, प्रधानाचार्य दून इंटरनेशनल स्कूल तथा छावनी बोर्ड परिषद से सफाई निरीक्षक सोनू लाला एवं अमित कुमार तथा ताजबर सिंह भंडारी सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
इसके साथ ही छावनी बोर्ड परिषद क्लेमेनटाउन को कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानानुसार के मानक पूर्ण करने के उपरांत तंबाकू मुक्त परिषद घोषित किया गया।
कार्यक्रम में छावनी बोर्ड परिषद से श्री भूपेंद्र सिंह, डॉ. सुनीता कठैत एवं श्री राम पांडे कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून से डॉ. निधि रावत ए.सी.एम.ओ., डॉ. अनुराधा, मनोवैज्ञानिक, श्रीमती अर्चना उनियाल, जिला सलाहकार, रेखा उनियाल सामाजिक कार्यकर्ता, अनुराग उनियाल डी.ई.ओ. तथा बाला जी सेवा संस्थान से श्री अवधेश अधिशासी अधिकारी, ममता थापा, श्वेता आदि उपस्थित रहे।