ग्राम भाटखेड़ी , ( सहारनपुर ) में ज्योति जनकल्याण उद्योग प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भगवान धन्वन्तरी शक्तिपीठ एवं महान तपस्वी महाराज भगीरथ जी के मंदिरों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया
सहारनपुर । ग्राम भाटखेड़ी , ( सहारनपुर ) में ज्योति जनकल्याण उद्योग प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भगवान धन्वन्तरी शक्तिपीठ एवं महान तपस्वी महाराज भगीरथ जी के मंदिरों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा वह सांसद प्रतिनिधि विनोद खंडूरी ने भी सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तराखंड से भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर सभी प्रवक्ता ने अपने-अपने विचार रखें।

इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुजनों के साथ उपस्थित रहकर धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को समर्पित इस महत्त्वपूर्ण पहल का साक्षी बना।
यह आध्यात्मिक केंद्र क्षेत्र में धर्म, संस्कार, सेवा एवं जनकल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। इस मौके पर विनोद खंडूरी ने
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ज्योति जनकल्याण उद्योग प्रशिक्षण सेवा संस्थान एवं समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमति श्वेता सैनी , समाज सेवी डॉ पहल सिंह सैनी , अशोक सैनी , मान सिंह सैनी , ओमपाल सैनी , मुल्की सैनी , सोमपाल सैनी एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे