स्टेरिस फार्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एलागोलक्स रेंज लॉन्च करके देहरादून में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया
देहरादून: मुंबई स्थित दवा कंपनी स्टेरिस फार्मा ने देहरादून, देहरादून बाजार में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित अपने विशेष प्रोडक्ट – एलागोलक्स 150 मिलीग्राम और एलागोलक्स 200 मिलीग्राम (एलागोलिक्स टैबलेट) – को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह स्ट्रेटेजिक एक्सपेंशन भारत भर में रोगियों की विशेष चिकित्सीय आवश्यकताओं को पूरा करने और एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शंस तक उनकी पहुंच बढ़ाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एलागोलिक्स युक्त एलागोलक्स एक टार्गेटेड थेरेपी है, जिसका मुख्य उपयोग एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रबंधन में किया जाता है। यह महिलाओं को लक्षणों से प्रभावी राहत प्रदान करता है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। 150 मिलीग्राम और 200 मिलीग्राम दोनों वेरिएंट पेश करके, स्टेरिस फार्मा का उद्देश्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को बेहतर पेशेंट सेंट्रिक ट्रीटमेंट परिणामों के लिए खुराक में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करना है।
लॉन्च पर स्टेरिस हेल्थकेयर के चेयरमैन जीवन कसारा ने कहा, “स्टेरिस में, हमारा ध्यान हमेशा वंचित वर्गों को इनोवेटिव और हाई क्वालिटी वाले हेल्थकेयर सलूशन उपलब्ध कराने पर रहा है। देहरादून में एलागोलक्स का लॉन्च विशेष उपचारों को अधिक सुलभ बनाकर महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि यह प्रोडक्ट पेशंट्स के जीवन में सार्थक बदलाव लाएगा और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को बेहतर परिणाम देने में सहायता करेगा।”
देहरादून में लॉन्च स्टेरिस फार्मा की ग्रोथ स्ट्रेटेजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि कंपनी उच्च क्षमता वाले क्षेत्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रही है। डब्ल्यूएचओ-जीएमपी के अनुरूप मैनुफैक्चरिंग और क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने के साथ, कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि उसके प्रोडक्ट कड़े ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं।