बालासौड़ में नए नलकूप का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुदृढ़ एवं बेहतर पेयजल व्यवस्था*

 

*कोटद्वार,

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 24 बालासौड़ में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) के अंतर्गत निर्मित नए नलकूप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालासौड़ क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप बेहतर पेयजल व्यवस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज इस नए नलकूप के माध्यम से पूरा किया गया है।

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि नए नलकूप के संचालन से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इससे गर्मी के मौसम में पानी की कमी की समस्या से राहत मिलेगी तथा भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आमजन को उसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील पुंडीर, श्रीमती गायत्री भट्ट, श्री मनोज जखमोला, श्रीमती आशा डबराल, श्रीमती पूनम रावत, मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा खंतवाल, पार्षद श्रीमती नीरू बाला खंतवाल, पार्षद श्रीमती ऋतु चमोली, श्री मुकेश डबराल, श्री गजेंद्र मोहन धस्माना, श्री राकेश देवरानी, श्री उमेद सिंह बिष्ट, श्री राजेंद्र जजेड़ी, श्री अमिताभ अग्रवाल, श्रीमती मंजू जखमोला, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल नवानी, श्री विनोद मलासी एवं श्रीमती संध्या कुशाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।