वार्ड नं० 33 हल्दुखाता मल्ला के ग्राम लछमपुर में 550 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का शिलान्यास
*कोटद्वार,
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 33 हल्दुखाता मल्ला के ग्राम लछमपुर में हल्दुखाता–कण्वघाटी मुख्य मार्ग से विनोद बहुखंडी के घर तक 550 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव के निवासियों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत,पार्षद जे पी बहुखंडी , राजीव डबराल, प्रमोद केष्टवाल, पवन गौड़, ज्योति जखमोला, मनीष भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।