*सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चकराता में लाभार्थियों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

देहरादून

*

सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को चकराता में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

शिविर में 91 लाभार्थियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया गया। जिसमें से 91 व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, 57 व्यक्तियों की मुख कैंसर जांच, 2 ए.एन.सी. चेकअप, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता के अंतर्गत 45 किशोरियों को विशेष परामर्श प्रदान किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत कुल 41 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। 44 लाभार्थियों द्वारा रक्त जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त किया गया तथा 91 व्यक्तियों को सामान्य स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि जनपद के समस्त नागरिकों तक निःशुल्क, सुलभ एवं सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके।