युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प — मिशन 2027 अभियान की टी-शर्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा उत्तराखंड के लोकप्रिय, यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से “युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प – मिशन 2027” अंकित विशेष टी-शर्ट का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आगामी मिशन 2027 के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, खेल एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—
“उत्तराखंड का युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का उत्साह और विश्वास हमें राज्य के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। ‘युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प – मिशन 2027’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण का जनसंकल्प है। हम सभी मिलकर वर्ष 2027 तक उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।”
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश का युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और कार्यशैली से प्रेरित है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा—
“उत्तराखंड का युवा पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में खड़ा है। ‘युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प – मिशन 2027’ अभियान के माध्यम से प्रदेश के हर युवा तक सरकार की उपलब्धियों और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पहुंचाया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में जनता पुनः श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जनादेश देगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट धारण कर मिशन 2027 को जन-जन तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।