एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का इनिशियल पब्वलिक ऑफर मंगलवार, 14 जुलाई 2026 से खुलेगा; प्रति शेयर प्राइस बैंड 545 से 574 रुपए तय
देहरादून।: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए प्रति शेयर 545 रुपए से 574 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है। इसके एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपए है।
कंपनी का यह आईपीओ (IPO या ऑफर) आम निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को खुलेगा और गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को बंद होगा। निवेशक कम से कम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 26 के मल्टीपल्स में ही बोली लगाना होगा।
यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसके तहत 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले 20,37,09,239 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की शुरुआत और समाप्ति सोमवार, 13 जुलाई 2026 को होगी।
साल 1992 में शुरू हुई यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) यानी म्यूचुअल फंड कंपनी है। मार्च तिमाही के औसत म्यूचुअल फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) के मामले में यह नंबर वन पर है।
इस ऑफर के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड हैं। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस ऑफर की रजिस्ट्रार है।