सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का समापन
देहरादून
सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहसपुर जनपद देहरादून में दिनांक 15.07.2026 से 17.07.2026 तक तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया गया। शिविर का उद्घाटन दिनांक: 15.07.2026 को माननीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर जी के द्वारा किया गया। इस दौरान डा० प्रदीप राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून एवं डा० मोहन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे। तत्पश्चात् माननीय विधायक जी, द्वारा शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधाएं प्रदान की गई। साथ ही आयुष्मान भारत, एबीएचए, एनसीडी, टीबी उन्मूलन, परिवार नियोजन, आर.के.एस.के सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत भी सेवाएं उपलब्ध कराई गई।
शिविर में दिनांक: 15.07.2026 से 17.07.2026 तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 947 मरीजों (423 पुरूष, 524 महिला) का पंजीकरण किया गया जिसमें एन०सी०डी० विभाग में 208 मरीजों की स्क्रीनिंग, ए०एन०सी० 41 जांचे, टी०बी स्क्रीनिंग 421, आर०के०एस०के० काउंसलर द्वारा 151 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई, आयुष्मान कार्ड 01, प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 369 जांच की गई। नेत्र रोग विभाग में 45, सर्जरी विभाग में 268, ईएनटी विभाग में 17, अस्थि रोग विभाग में 44, फिजिशियन विभाग में 335, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 181, एक्स रे विभाग में कुल 127 जिसमें टी०बी एक्स रे 64 एवं अन्य 63 किये गये, एंव साथ ही 25 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।
शिविर में उपजिला चिकित्सालय, विकासनगर से विशेषज्ञ चिकित्सकों डा० मुकेश सुन्द्रियाल, फिजिशियन, डा० ऐ०के०टम्टा एंव डा० मयंक, सर्जन, डा० संजीव सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा० आकांक्षा मेहरोत्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा० विक्रम सयाना, ई०एन०टी०, एंव डा० रीना कोठियाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
17/7/26
चिकित्सा अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहसपुर
जनपद देहरादून।