हरिद्वार मैं अंडर – 7 चैम्पियन वर्ग में देहरादून के कियान सिंहल को एवम अंडर -9 ओपन वर्ग में हरिद्वार के नक्ष चौहान को प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया।

हरिद्वार ।आज महन्त श्री रविन्द्र पुरी जी अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा रुद्रपुर में आयोजित 20 वी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर – 7 चैम्पियन वर्ग में देहरादून के कियान सिंहल को एवम अंडर -9 ओपन वर्ग में हरिद्वार के नक्ष चौहान को प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विशाल गर्ग, मनोज मंत्री, अभिषेक सिंहल, आबकारी अधिकारी दर्शन सिंह चौहान, अर्चित कुकरेती अनुराग मिश्रा आदि उपस्तिथ थे।