धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान फल वितरण कार्यक्रम किया गया

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया। देहरादून से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद खंडूरी ने भी कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया इस दौरान फल भी वितरण किया गया इस मौके पर विधायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।