विनोद खंडूरी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक विनोद खंडूरी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

विनोद खंडूरी ने कहा तिरंगा यात्रा, राष्ट्र गौरव का उत्सव है। तिरंगा, करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वीर जवानों ने तिरंगे पर कभी कोई आंच नहीं आने दी। हमारा संकल्प है कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में बसी है।