मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर शोक सांत्वना व्यक्त की है।