केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर प्रस्ताव पर विचार करने का दिया आश्वासन
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर उत्तरकाशी–कमद- अयारखाल–बूढ़ाकेदार– चमियाला–घनसाला–तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि प्रस्ताव को संबंधित को आवश्यक कार्यवाही एवं विचारार्थ प्रेषित कर दिया गया है।
चारधाम और सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
इस महत्वपूर्ण मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित होने की संभावनाओं से उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपदों के बीच सड़क संपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग चारधाम यात्रा, स्थानीय आवागमन, पर्यटन, व्यापार तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।