डोईवाला रायपुर विधानसभा की टूटी-फूटी सड़कों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में आक्रोश
देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान शास्त्री ने आज जिलाधिकारी के सम कार्यालय में जाकर आज डोईवाला विधानसभा एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जीर्ण शीर्ण सड़कों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन लोक अदालत के कारण तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया कांग्रेस के प्रवक्ता प्रमोद मैं कहा काफी लंबे समय से रायपुर विधानसभा और डोईवाला विधानसभा की सड़क काफी टूटी फूटी होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानियां हो रही है सड़क पर गड्ढे होने के कारण कई लोगों को एक्सीडेंट होने का खतरा लगा रहता है उन्होंने अपनी मांग पर कहा सरकार टूटी-फूटी सड़कों को पुन निर्माण करने के लिए आदेश जारी कीजिए। इस मौके पर कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।