देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

 

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के उत्तम स्वास्थ्य और देखभाल के उद्देश्य से विभिन्न कुष्ठ आश्रमों में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के दौरान लाभार्थियों की गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, आंखों की जांच, निःशुल्क चश्मा वितरण एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं।

*1. रैफल कुष्ट आश्रम*
नेत्र जांच-19 (2 चश्मों का वितरण)
एनसीडी स्क्रीनिंग-19
मानसिक स्वास्थ्य परामर्श-19

*2. रोटरी क्लब कुष्ट आश्रम भगत सिंह कॉलोनी*
नेत्र जांच-20 (9 चश्मों का वितरण)
एनसीडी स्क्रीनिंग-20
मानसिक स्वास्थ्य परामर्श-20

*3. राम मंदिर एवं इंद्रेश कुष्ट आश्रम*
नेत्र जांच-24 (12 चश्मों का वितरण)
एनसीडी स्क्रीनिंग-24
मानसिक स्वास्थ्य परामर्श-24

*4. केकेएम कुष्ठ आश्रम नालापानी*
नेत्र जांच-23 (9 चश्मों का वितरण)
एनसीडी स्क्रीनिंग-23
मानसिक स्वास्थ्य परामर्श-23

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के सर्वांगीण स्वास्थ्य सुधार हेतु इस प्रकार के विशेष अभियानों का आयोजन किया जाता रहा है, भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

शिविरों का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. नेगी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विशेषज्ञ टीम में डॉ. निशा सिंगला (मनोचिकित्सक), सुश्री रजनी राणा (साइकैटरिस्ट नर्स), एवं श्री अनिल टम्टा (दृष्टिमितज्ञ/ऑप्टोमेट्रिस्ट) श्री बी. आर. तोमर, श्री बी. पी. गौड़ (एमएनएस), श्री सुभाष भट्ट, यूपीएचसी रीठामंडी की टीम से सुश्री लीला पंवार, एनएनएम, सुश्री सिमरन चौहान (स्टाफ नर्स), तथा श्री सुरेश रमोला एवं श्री संदीप उपस्थित रहे।