बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर,युवक गंभीर

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बाइक सवार और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार युवक छिटक कर दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसे में घायल युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दून अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मसूरी रोड पर बिट एंड बाइट कैफे के पास एक बाइक सवार बेलोरो गाड़ी से टकरा गया। जिसके बाद वह छिटक कर एक और वाहन से टकराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल युवक अबुल पुत्र अकरम आईटी पार्क सोसाइटी देहरादून निवासी हैं। पुलिस द्वारा घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दून अस्पताल में भर्ती युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।