माजरी ग्रांट मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

देहरादून। डोईवाला विधानसभा के माजरी ग्रांट मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें पांच सदस्यों को उपाध्यक्ष, दो सदस्यों को महामंत्री और पांच सदस्यों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान राज्यमंत्री करन वोहरा और राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि इस कार्यकारिणी की जिम्मेदारी लगभग 50 लोगों को सौंपी गई है। जो केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन वोहरा का कहना है कि नवगठित कार्यकारिणी, भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। साथ ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष और माजरी ग्रांट के मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल का कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिल पाया है, उनको भी पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कार्यकारिणी में कमल थापा, किशन सिंह नेगी, जसपाल सिंह, रीता पाल को उपाध्यक्ष ललित पंत ,उत्तम रौथाण को महामंत्री पद और भारत नेगी, नवीन पांडे, उम्मेद बोरा, शिव प्रसाद सती और हरदीप कौर को मंत्री पद व ललित जायसवाल को सोशल मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया है। वहीं, विनोद रौथान को मीडिया प्रभारी और रविंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही अन्य लोगों को भी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाने की बात कही है।