भाजपा: प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने मसूरी विस क्षेत्र में चल रही मोदी किचन का लिया जायजा

देहरादून )। कोरोना संकट के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा ने 4 अप्रैल तक लगभग साढ़े तीन लाख से भी अधिक लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रही मोदी किचन का जायजा लिया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा ने 28 मार्च से असहाय, गरीब, बुजुर्ग व जरूरतमदों के लिए खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जा रही है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अभियान की समीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व कुमायूं मंडल में दूसरे महामंत्री श्री राजू भंडारी को सौंपी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शनिवार तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने 358,359  लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। इस दौरान 783,094 भोजन पैकेट, 27,207 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस अभियान का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय द्वारा आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक गणेश जोशी द्वारा संचालित मोदी किचन का जायजा लिया गया और भोजन पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान श्री अजेय ने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की और कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए हमें सरकार व विशेषज्ञों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हर हालत में पालन करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अपने इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री केयर फंड में लोगों से अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। इसका सार्थक परिणाम दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस भी प्रधानंत्री केयर फंड में सहयोग कर रहा है।