सुरक्षाबलों ओर आतंकियों में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

पिछले आठ घंटों के दौरान सुरक्षाबलों ने दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला कुलगाम में काजीगुंड के लोअर मुंडा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकवादियो को मार गिराया गया है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी बंद हो चुकी है परंतु सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

मारे गए सभी आतंकवादी का शव सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। उनसे काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान तो नहीं हो पाई है परंतु पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाले ये आतंकी द रजिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front” (TRF))के बताए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों के पास तीन आतंकियों के छिपे होने का जानकारी मिली थी। इसके बाद आज सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। कुलगाम के लोअरमुंडा इलाके में आतंकियों को घेर लिया। दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग चल रही है। इस बीच खबर है कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियो को मार गिराया है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के पास कुलगाम के लोअरमुंडा इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, आज सुबह कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाके को भी घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया