जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

मुंबई। ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार को तबीय बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बीबीस से निधन की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है।
अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, श् वो चले गए.। ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।