कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित


देहरादून। कोरोना संक्रमण काल में सफाई कर्मी हों या चाहे डॉक्टर हों या पुलिस प्रशासन सभी कोरोना वारियर्स बन कर इस महामारी से डट कर लड़ रहे हैं। वहीं तमाम संगठन और संस्थाएं ऐसे भी हैं जो इन लोगों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को शिवालिक नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कोरोना वारियर्स  को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संकट की घड़ी में अपना अहम योगदान दे रहे सफाई कर्मचारी और समाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सूखा राशन भी दिया गया। पूर्णआस विकास समिति और जाड़ी संस्थान, अम्बिका स्वयं सहायता समूह की ओर से विधायक सहदेव सिंह पुडीर, मेयर  सुनील उनियाल गामा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की मौजूदगी में सफाई कर्मचरियों को सम्मानित किया गया। मेयर गामा ने कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन रावत, पार्षद बीना रतूड़ी, खेम चंद गुप्ता, विजेंद्र उनियाल, मनीष रतूड़ी, चंद्रशेखर संवात, सुरेंद्र नेगी, शिवालिक नगर मंडल के महामंत्री  ताजवर नेगी, सुषमा रूड़ोला, कुसुम सकलानी और कार्यकारिणी के समस्त सदस्य आदि मौजूद रहे।