मसूरी विधानसभा प्रकरणः गरीबों को राशन वितरण में भी वोटबैंक व पक्षपात की राजनीति,तभी भाग रहे प्रवासी मजदूर!
अनिल पंछी
देहरादून। पूरे देश से हर जगह से प्रवासी मजदूर अपने घरों को क्यों भाग रहे है। यह अब खुलकर सामने आने लगा है। लाॅकडाउन के दौरान बरोजगार हुए गरीब कामगारों व मजदूरों को प्रधानमंत्री द्वारा राशन उपलब्ध कराने के मामले में भी राजनीतिक पक्षपात व वोट बैंक की राजनीति उभरकर सामने आने लगी है। शायद इसी तमाशे के बाद देशभर में प्रवासी मजदूर अपने घरों को भागने के लिए मजबूर हुआ। प्रशासन की राहत हर किसी तक नही पहंुच पाई यह एक अलग विषय है। पर इसकी आड में राजनीतिक दलों ने जो वोटबैंक की राजनीति का खेल खेलना शुरू किया वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को शर्मशार करने वाला एक काला अध्याय बनकर रह गया है।
भारत की आजादी के सत्तर साल के बाद भी देश में जातिवाद,संप्रदायवाद,क्षेत्रवा