विश्व योग दिवसः मंत्री से लेकर आम जनता तक, सबने घर पर किया योग

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भाजपा के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में परिवार के लोगों संग ही योगाभ्यास किया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस संबंध में पहले ही आह्वान कर दिया गया था।
इस दौरान लोगों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी का भी पालन किया। प्रदेश में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों ने अपने घर पर ही योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। मंत्री मदन कौशिक ने अपने हरिद्वार स्थित आवास पर परिवार संग योग किया।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चमोली जिले से लगे सीमा क्षेत्र में 14000 फिट की उच्चाई पर हिमवीरों ने भी योग किया। औली भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइग संस्थान आईटीबीपी के जवानों ने ग्लेशियर पॉइंट वसुधारा में योग किया। इन दिनों वसुधारा का तापमान माइन्स जीरो डिग्री है। लेकिन इसके बाद भी जवानों ने विभिन्न योगाभ्यास किए।