देहरादून में शासन के नए नियम आदेश जारी, दून में रेस्तरां रात नौ बजे तक खुल सकेंगे
कोरोना महामारी से थम चुके जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए शासन की ओर से धीरे-धीरे रियायतों में इजाफा किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन के नए नियम शनिवार यानी आज से देहरादून में भी प्रभावी हो गए हैं। जिलाधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। अब दून में रेस्तरां रात नौ बजे तक खुल सकेंगे। साथ ही होटल और स्थानीय पर्यटन के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इस दौरान कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के लिए नियम यथावत रहेंगे।