गढ़वाल की एक महिला ने किया जड़ी बूटियों का रोजगार

उत्तराखंड हल्द्वानी की एक महिला  ने कहां की हाथ पर हाथ धरे मत बैठिए..खुद पर भरोसा रखेंगे, तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है उत्तराखंड की रमा बिष्ट ने। आज की अच्छी कहानी केंद्रित है रमा बिष्ट पर, जिन्होंने खेती से स्वरोजगार की नई इबारत लिखी है। हल्द्वानी के रामगढ़ के नथुवाखान में रहने वाली रमा बिष्ट ने अपनी 8 नाली जमीन में जड़ी-बूटियों का एक जंगल तैयार किया है। जिसके जरिए रमा को ना सिर्फ अच्छी आमदनी हो रही है, बल्कि उन्होंने क्षेत्र की 25 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार भी दिया है। स्वरोजगार से सफलता का सफर तय करना रमा के लिए आसान नहीं था, लेकिन रमा के मजबूत इरादे देख उनके परिवार ने भी सहयोग दिया और आज रमा हर पहाड़ी महिला के लिए मिसाल बन गईं हैं। आगे पढ़िए