संतो के बीच कुंभ मेले को लेकर चर्चा

देहरादून। हरिद्वार कुंभ को तय समय पर आयोजित कराने को लेकर अखाड़ा परिषद अधयक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण कुंभ मेला प्रबंधक श्री महंत दुर्गा दास महाराज जी वाह श्री मां योग शक्ति दिव्य धाम आश्रम ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष श्री इंद्र मोहन मिश्रा के साथ हुई चर्चा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज जी ने कहा की सरकार के बीच लगातार कुंभ मेले को लेकर चर्चा होती रहती है ताकि कुम्भ मेले में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े। महंत दुर्गादास ने कहा कि कुंभ मेले में कई अस्थाई कार्य किए जाते हैं। जिनका समय पर पूरा किया जाना अति आवश्यक है। साथ ही मेले में सौहार्द बना रहे इसके लिए प्रशासन की और से तमाम तैयारियां और पूरी रिहर्सल की जानी चाहिए। श्री इंद्र मोहन मिश्रा ने कहा कोरोना काल मैं कावड़ यात्रा स्थगित होने के कारण हरिद्वार के व्यापार पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है