मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने उत्तराखण्ड की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के कम्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया
देहरादून।. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने उत्तराखण्ड की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के कम्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया। अगले 06 माह में सभी सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सहकारी समितियों के कम्यूटरीकरण से कार्यों में पारदर्शिता व तेजी आयेगी। इससे किसानों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्तराखण्ड के लोग काफी संख्या में वापस आये हैं। कृषि एवं उससे सबंधित क्षेत्रों में राज्य एवं केन्द्र सरकार का विशेष ध्यान है। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों में आॅनलाईन की प्रक्रिया से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. कई लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।