तेज बारिश के कारण हर की पौड़ी हरिद्वार मैं स्थित किनारे दीवार ढह गई
देहरादून ।हरिद्वार देर रात तेज बारिश के कारण हरिद्वार हरकीपौडी स्थित किनारे पर बनी दीवार ढह गई । दीवार ढहने से सारा मलवा हरकीपौडी पर चला गया । बता दे कि , देर रात होने के चलते किसी भी व्यक्ति की जान को कोई हानि नही पहुची , हालांकि मंदिर भी सुरक्षित रहे । बरहाल गंगा सभा द्वारा गिरी दीवार को हटाने की तैयारी की जा रही है । दीवार गिरने से हरकीपौडी पर आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।