लगातार नौवें दिन फुटा कोरोना बम , आज 272 कोरोना मरीज मिले , अब तक 62 की मौत
देहरादून । प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 272 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मील हैं । बीते 9 दिनों में ही प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ी है । इन नौ दिनों में राज्य में 2041 नए कोरोना मरीज मील हैं । इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 5717 हो गयी है । राज्य में इस दौरान 3441 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । आज भी 42 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण अस्पतालों से छुट्टी दी गयी । अब राज्य के कोविड़19 अस्पतालों में 2176 कोरोना मरीज अपना इलाज करा रहे हैं । राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 62 मरीजों की मौत हो चुकी है । आज राज्य की कोविड़19 लैबों से 3964 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है , जबकि 3070 नए सैम्पल जांच के लिए भेजी गई है । अभी भी लैबों में 7364 सैमपल पैंडिंग हैं , जिनका मरीजों के साथ स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है । आज उधम सिंह नगर से 90 , नैनीताल से 77, अल्मोड़ा से 31, देहरादून से 30, हरिद्वार से 29, चंपावत से 11, पिथौरागढ़ से 2 और रुद्रप्रयाग – उत्तरकाशी से 1-1 नए मरीज मिले हैं ।