Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
देहरादून ।।कल दिनांक 24/07/2020 थाना गैरसैंण पर एक व्यक्ति *फरजंद अली पुत्र नियालुदीन नि०- मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल पता-शमा चिकन सेंटर थाना व तहसील गैरसेंण जनपद चमोली* के द्वारा एक लिखित तहरीर थाना गैरसैंण पर दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में उसके घर में घुसकर घर के अंदर रखे बैग से 36000 रुपये नगद, पर्स, वोटर आईडी, डीएल, पैन कार्ड एवं अन्य कागजात चोरी कर दिए गए हैं, जिसके पश्च्यात थाना गैरसैंण पर *मु०अ०सं०-16 /20, धारा-380, भादवि बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया* थानाध्यक्ष गैरसैंण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम बनाई गयी, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अभियुक्त दीपक सिंह पंवार पुत्र वीरेंद्र सिंह पंवार, निवासी ग्राम ग्वाड मल्ला, थाना व तहसील गैरसैंण जनपद चमोली* को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी हुआ समस्त समान अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।
*बरामद माल*-
1- ₹36000 नगद
2- वोटर कार्ड,
3-आधार कार्ड,
4- पैन कार्ड,
5-अंगूठी की नग
6-पर्स।
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र ज़खमोला।
2. उ०नि० मनदीप सिंह।
3. कां० हरेंद्र सिंह।
4. का० रविंद्र सिंह।
5. का० मनीष नेगी।