244 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पिछले 10 दिनों में 2285 मरीज मिले ,अब तक 63 की मौत

देहरादून । प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला 10 वें दिन भी जारी रहा । लगातार दसवें दिन 244 नए कोरोना मरीजों के मिलने से, 10 दिन में 2285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिल चुके हैं । इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5961 तक पहुंच गई है । राहत की बात है कि इनमें से 3495 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर भी जा चुके हैं । आज भी 54 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी । अब प्रदेश में कोविड़19 अस्पतालों में 2365 एक्टिव कोरोना मरीज अपना इलाज करा रहे हैं । प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 63 मरीजों की मौत भी हो चुकी है । आज कोविड़19 प्रयोगशालाओं से 4506 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी , जबकि 3465 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं । अभी भी राज्य की लैबों में 6396 सैम्पल की रिपोर्ट पैंडिंग हैं । आज सबसे अधिक 72 कोरोना मरीज देहरादून जनपद से मिले हैं । इसी तरह हरिद्वार से 61, नैनीताल से 30, उधम सिंह नगर से 23, पिथौरागढ़ से 18, इत्तरकाशी से 12, चंपावत से 9, अल्मोड़ा – पौड़ी गढ़वाल से 6-6, टिहरी गढ़वाल से 4 और बागेश्वर से 3 नए कोरोना मरीज मील हैं । पिछले 24 घंटे में राज्य के 13 में से 11 जनपदों से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सरकार के साथ स्वास्थ महकमे की चिंता भी बढ़ी है ।