नई शिक्षा नीति साबित होगी नीव का पत्थर :एनएपीएसआर


देहरादून। नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर ) ने नयी शिक्षा नीति का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय की घोषणा एक बेहद अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकारी व निजी स्कूलों मे एक फीस नियम की बात कही गयी है उससे फीस एक्ट बनने की संभावनाएं तेज हो गयी हैं। साथ ही कक्षा छः से आठ को जो टेक्निकल शिक्षा व अपनी मात्र भाषा का ज्ञान देने की नीति तैयार की गई है उस से जहां एकतरफ बच्चों को अपने राज्य की मात्र भाषा का ज्ञान होगा वहीं दूसरी ओर बच्चों को कक्षा छः से ही टेक्निकल शिक्षा के कारण अपना करीयर चुनने मे भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों मे काफी उत्साह है और नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावेड़कर जी का अभिभावकों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। वहीं इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजगीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष किरन बिष्ट नेगी, प्रदेश सचिव आशी भण्डारी, सरदार गुरजेन्द्र सिंह, सोमपाल सिंह, पंकज कुमार गोयल, दीपक मलिक, रवि त्यागी, नदीम खान, लता मौर्य, अनिता भट्ट और अशोक पाल आदि शामिल रहे।