राम भक्त बने ऐतिहासिक क्षण का भागीदार

देहरादून। सदियों से जिस क्षण की प्रतीक्षा पूरा विश्व कर रहा था वह क्षण 5 अगस्त है। राम के भक्तों के लिए इससे बड़ा सुखद और गर्व का पल शायद ही कोई हो जब राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो। ऐसे में हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनना चाहता है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से कुछ गिने-चुने साधु संतों से लेकर नामी-गिरामी लोगों को ही रामलला के मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के ऐतिहासिक क्षण पर आमंत्रित किया गया था आज सुबह से ही भाजपा प्रदेश कार्यालय मैं राम भक्त वा कार्यकर्ताओं ने राम रंगोली बनाकर श्री राम को अर्पित की प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा सदियोंं से ऐसे इतिहासिक क्षण का सभी भक्तों को इंतजार था
इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनने के लिए भक्तों ने जगह जगह रैली निकालकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए सभी को मिठाई बाटी।
वही एक और आज सुबह रायपुर चौक मैं समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह नेगी गुरुजी ने कई कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जय श्री राम का नारा लगाते हुए कई जगह मिठाई बाटी इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनने सभी राम भक्तों को सौभाग्य प्राप्त हुआ