विधानसभा भवन देहरादून में महिला कल्याण एवं बाल कल्याण की समीक्षा बैठक ली, ।

 देहरादून । मंत्री रेखा आर्य  ने विधानसभा भवन देहरादून में महिला कल्याण एवं बाल कल्याण की समीक्षा बैठक ली,बैठक के दौरान पाया कि असहाय/अनाथ बच्चों को मिलने वाली स्पॉन्सरशिप के लिए आय प्रमाण पत्र जो ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 व शहरी क्षेत्रों में 2500 प्रतिमाह होना चाहिए,को पटवारी द्वारा नहीं बनाए जाने संबंधी प्रकरण पर सचिव महिला सशक्तिकरण बाल विकास को निर्देश दिए कि तत्काल सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे कि ऐसे बच्चों के पालकों का तत्काल आय प्रमाण पत्र बनाएं। इसी के साथ ही सभी जनपदों को जिला प्रोबेशन अधिकारी व विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं को दुरुस्त गति देने के निर्देश दिए।