एच आई एच टी के ग्राम्य विकास संस्थान ने चार जनपदों में राहत सामग्री बांटी

डोईवाला। हिमालयन इंस्टिट्यूट हाॅस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के ग्राम्य विकास संस्थानकी ओर से चार जिलों में राहत सामाग्री का वितरण किया गया।
एचआईएचटी के ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से राज्य के चार जिलों पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार व देहरादून के दुगड्डा, जयहरीखाल, यमकेश्वर, भादराबाद, कालसी, चकराता व डोईवाला में जरूरतमंद समुदायों के लोगों में कोराना काल के समय से लगातार खाद्य सामाग्री व किशोर-किशोरियों के लिए हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है। ग्राम्य विकास संस्थान से सुनील खंडूरी ने बताया कि पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार के यमकेश्वर, भादराबाद, कालसी, चकरौता व डोईवाला में दिया गया। ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से किशोर- किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर जागरूकता के साथ हाईजीन किट भी दी गई। ग्राम्य विकास संस्थान की टीम से सुनील खंडूरी ने बताया कि एचआईएचटी का ग्राम्य विकास संस्थान लगातार पहाड़ों व मैदानी जिला के ब्लाकों में कोरोना काल में लगातार गरीब तबके के लोगों में राहत सामाग्री पहुंचा रहा है। टिहरी जिले के कई ग्रामीण इलाकों में राशन, कपड़े, मास्क व फस्टऐट किट का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास संस्थान टीम की ओर से हरिद्वार स्थित भादराबाद में लगातार स्क्रीनिंग कैंप चलाये जा रहे हैं। जिसमें वहां के स्थानीय लोगों की स्क्रीनिंग व उनको फ्री दवाईयां वितरित की गई। ग्राम्य विकास संस्थान के डाॅ. बीडी सेमवाल, डाॅ. राजीव ने ग्रामीण इलाकों में जाकर वहां के किशोर-किशोरियों को हाईजीन व किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तन की जानकारी दी। इस अवसर में ग्राम्य विकास संस्थान से संतेंद्र, नीलम, लीला उनियाल, पवनदीप, निर्मला, भानू भट्ट व रवींद्र का सहयोग रहा।