कोरोना वारियर्स योद्धाओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गए

देहरादून।। पूरा भारत कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है यहां प्रतिदिन कोरोना संक्रमण ने अपना शिकंजा कसते जा रहा है आयुर्वेदिक विभाग ने कोरोना कॉल में लंबे समय से अपनी ड्यूटी निभा रहे ।कोरोना वारियर्स योद्धाओं को सर्टिफिकेट वितरण किया इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग के डायरेक्टर श्री वाईएस रावत जी एवं जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी देहरादून श्री गिरीश चंद्र जंगपांगी जी द्वारा फार्मेसिस्टो एवं सपोर्टिंग स्टाफ को कोरोना वॉरियर्स सर्टिफिकेट प्रदान किए गए
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश उनियाल एवं मंत्री श्री अनिरुद्ध शाही जी द्वारा डायरेक्टर सर एवं जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी जी को संगठन द्वारा मोमेंटो भेंट किया गया।फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश उनियाल ने कहा कोरोना संक्रमण पूरे भारत से जल्द से जल्द खत्म हो जाए ऐसी में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं।