जरूरतमंद लोगों को राशन व सेनीटाइजर मास्क निःशुल्क वितरण कर रही है मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति

देहरादून ।।जहां पूरा भारत कोरोना वायरस के शिकंजे में जकड़ सा गया है लॉकडाउन  के चलते गरीब मजदूर वह गरीब परिवार के चलते रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था जो मजदूर व गरीब परिवार रोज कमाने और खाने पर निर्भर हैं ऐसे कोरोना काल में कोटद्वार  की एक संस्था मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति ने जरूरतमंद परिवार को राशन की किट वितरण की। मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति पिछले 5 वर्षों से पूरे उत्तराखंड में लगातार कार्य कर रही है कोरोना संक्रमण का प्रकोप उत्तराखंड में लगातार बढ़ते जा रहा है ऐसे में संस्था द्वारा सैनिटाइजर मास्क विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किए जा रहे हैं संस्था के अध्यक्ष श्रीमती कमला डबराल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण जब तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मास्क सैनिटाइजर वितरण करते रहेंगे।