हल्द्वानी में फिर लगा युवक को करंट,ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने
हल्द्वानी
हल्द्वानी में फिर लगा युवक को करंट,ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने
पिछले सप्ताह हल्द्वानी में उर्जा निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी।उर्जा निगम की एक हाईटेंशन लाइन टूटकर एक साईकल सवार कमल नाम के युवक के ऊपर आ गिरी थी।जिससे युवक की मौत हो गयी थी।इस घटना में बिजली विभाग के कई अधिकारी/ कर्मचारी सस्पेंड हो गए थे।हल्द्वानी शनिवार को एक और हादसा हो गया। इस बार दमुवाढूंगा में लो टेंशन लाइन (एलटी लाइन) में काम करते समय बिजली विभाग के ठेका कर्मी को ही करंट लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली ठेकेदार गोपाल दत्त के अधीन काम करने वाले भगवानपुर तल्ला निवासी 19 साल का अरविंद कुमार दमुवाढूंगा में एलटी लाइन में काम कर रहा था। अचानक करंट आने से वह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बिजली लाइन से चिपक गया और बांस के डंडों की मदद से उसे लाइन से अलग किया गया, जबकि बिजली अधिकारियों के मुताबिक एकाएक कंरट लगने से उसे घबराहट हुई।करंट लगने के बाद वह लाइन से छूट गया। लाइन से चिपकता तो हालत गंभीर होती। उसे तत्काल भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिया गया।
अरविंद कुमार ठेकेदार के अधीन काम करता है। वह एलटी लाइन में काम कर रहा था। शटडाउन लिया गया था। आसपास किसी के इंवर्टर में खराबी के चलते उसने बैक करंट लिया जिस वजह से कर्मचारी को करंट लगा है। करंट कहां से बैंक आया, इसका पता लगाया जाएगा।
– आनंद सिंह खाती, उपखंड अधिकारी, कमलुवागांजा सबस्टेशन।
दमुवाढूंगा में ठेकेदार का आदमी काम कर रहा था। बिजली बंद थी। हाईटेशन लाइन से कोई करंट नहीं आया। इन्वर्टर का करंट बैक आने से झटका लगा है। इस संबंध में मेरी एसडीओ खाती से बात हुई है। हाईटेंशन लाइन से करंट की बात निराधार है।
