कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने केंद्र के मा० मंत्री जी मानव संसाधन श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी से उनके आवास पर भेंट की।

दिल्ली:  प्रदेश के मा० मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण (श्री सुबोध उनियाल जी) ने केंद्र के मा० मंत्री जी मानव संसाधन श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी से उनके आवास पर भेंट की। इस अवसर पर राज्य के मा० केबिनेट मंत्री जी ने हाल में केन्द्रीय सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति के प्राख्यापन के लिए हर्ष जाहिर किया एवं इसमें दूरदर्शिता का समावेश करने के विशिष्ट प्रयासों पर मा० केन्द्रीय मंत्री जी का साधुवाद किया गया। राज्य सरकार की ओर ‌ से कृषि व सम्बद्ध क्षेत्र को  कृषिन्मुख बनाने हेतु राज्य के निरन्तर जारी प्रयासों के साथ ही किसान कल्याण पर भी इस दौरान गहन रूप से  विमर्श हुआ। कृषि सुधार पर मा० केन्द्रीय मंत्री जी ने राज्य व केन्द्र को सराहा व हालिया विधेयक को किसान बिरादरी के हित में बताया है।
नरेन्द्र नगर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के संबंध  में भी इस दौरान चर्चा की गई। इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सकारात्मक रूख दिखाया है तथा शीघ्र ही पठन-पाठन  प्रारंभ कर इसे क्रियाशील किये जाने पर सहमति जताई  गई है। उत्तराखंड राज्य की मजबूती के लिए केन्द्र व राज्य के समेकित प्रयासों को मुलाकात में साझा किया गया।