ब्जास्कूल और ग्राम सभा की जमीन पर दबंगों ने किया क

प्रशासन कर रहा जांच की बात
लक्सर। हरिद्वार के लक्सर स्थित हुसैनपुर गांव के राजकीय स्कूल की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर कुछ दबंगों ने बीते दिनों कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
मामला लक्सर के हुसैनपुर गांव का है, जहां प्राइमरी स्कूल की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। हालांकि मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि मामले की जांच में लेखपाल द्वारा महज खानापूर्ति की गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी मात्र खानापूर्ति करने के लिए कर दी गई है और सीएम पोर्टल ये रिपोर्ट लगाई गई है कि मामले में कार्रवाई हो चुकी है। जबकि अतिक्रमण आज भी जस का तस है।
वहीं, उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है, जल्द ही मामले की जांच कराई जाएगी। अगर मामला सत्य पाया गया तो ग्राम सभा और स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Categories

Word count: 220 Draft saved at 10:56:47 am.

Format

Post Formats

 
 
 

Tags

Separate tags with commas

AddToAny

Featured Image

Click the image to edit or update

Remove featured image

Publish

 Status: Draft Edit status
 Visibility: Public Edit visibility
 Publish immediately Edit date and time
 Publicize: Not Connected Edit