Pfizer ने किया वैक्सीन तैयार करने का दावा 2020 में ही मिलेगा महामारी का टीका

दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच इसके वैक्सीन (COVID Vaccine) को लेकर वैज्ञानिक जीजान से जुटे हुए हैं. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ देश में भी कई वैक्सीन अलग-अलग फेज में हैं, जिनका परीक्षण चल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह तैयार हो जाएगी. सरकार ने वैक्सीन को सभी देशवासियों तक पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है. इस बीच दिग्गज फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने 2020 में ही कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) तैयार करने का दावा किया है.