सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से राजकुमार पुरोहित अध्यक्ष राज्यमंत्री उत्तराखंड खनिज ने धनतेरस मैं मिष्ठान वितरण किया।

देहरादून।।धनतेरस व प्रकाश पर्व दीपावली के सुअवसर पर माननीय राजकुमार पुरोहित अध्यक्ष राज्यमंत्री उत्तराखंड खनिज विकास परिषद जी के सानिध्य में सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से दीपावली मिलन व मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम राजपुर रोड काठ बंगला नई बस्ती भाग दो में पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरती और दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के कार्यक्रम में छेत्रीय जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजकुमार पुरोहित द्वारा जनता को संबोधित करते हुये धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये,बताया कि हमें इस कोरोना काल मे खुशियों के त्योहार दीपावली को किस प्रकार सरकार के निर्देशों के अनुरूप मनाना है।हम निश्चित ही कोरोना रूपी अंधकार से जागरूकता रूपी प्रकाश से लड़कर जीत सकते है।कार्यक्रम में सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मंजीत सिंह नेगी,संदीप जनधारी, शिव सिंह नेगी,मोनिका, कोषाध्यक्ष दीपिका नेगी,संस्था के वॉलिंटियर्स में टीम मैनेजर रिषभ भारद्वाज,सोनाली ,किरण,आरती,मोहित,सुमित,सरफराज आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के छेत्रीय पदाधिकारियों में देवेन्द्र सिंह रावत,जितेन्द्र सिंह रावत,राहुल रावत,मकेश्वर तिवारी,मुकेश कुकरेती ,एसo के o यादव,सौरभ परछा,मनोज कुकरेती ,नवीन थापा, पप्पू थापा आदि का विशेष योगदान रहा।