कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से जनमानस को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए

देहरादून । कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से जनमानस को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनमानस से कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक रहने तथा इससे बचाव के उपायों को जीवन में आत्मसात करते हुए अपने आसपास स्वच्छता रखने, सेनिटाइजर का उपयोग करने, हाथों को बार-बार धोने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग करने तथा सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया।
जिलाधिकारी डॉ श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 202 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 24283 हो गयी है, जिनमें कुल 21229 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1931व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2896 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 520 सैम्पल लिए गए, जिनमें रेलवे स्टेशन पर 1 तथा आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर 2 सहित कुल 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 213 एन्टीजन, रेलवे स्टेशन पर 159 एन्टीजन, आइएसबीटी पर 2 एंटीजन तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 146 एन्टीजन सैम्पल लिए गए । जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 370 व्यक्तियों के चालान किए गए।