हरिद्वार श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की भव्य व दिव्य रूप से निकाली गई पेशवाई।

हरिद्वार ।श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की भव्य व दिव्य रूप से निकाली गई पेशवाई से कुंभ क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा के रंग बिखर गए। उत्तरी हरिद्वार से शुरू हुई पेशवाई को देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह साधु-संतों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया। श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का शुभारंभ सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू स्वामी रामदेव अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, सचिव अग्रदास महाराज और सहायक सचिव व्यास मुनि सहित अन्य साधु-संतों ने किया। पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन कनखल चौक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड, होली मोहल्ला चौक होते हुए दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में शाम को समाप्त होगी। मेलाधिकारी श्री दीपक रावत दोपहर दो बजे तुलसी चौक पर पेशवाई का स्वागत करेंगे।