काशीपुर में बनने वाले इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) के माध्यम से मिलेगा 10000 युवाओं को रोजगार – गणेश जोशी।
देहरादून-, मंगलवार को राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एंव संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात कर इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) योजना हेतु आवश्यक सहयोग की मांग की। साथ ही दूरसंचार सेवाओं की कवरेज से बाहर पड़े उत्तरकाशी जनपद के 107 गांवों को संचार सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान करने की मांग की।
