शेरकी मालदेवता मैं टिहरी सांसद ने कोरोना किट का किया वितरण

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल वाह भाजपा नेता विनोद खंडूरी के सहयोग से विधान सभा रायपुर के अंतर्गत शेरकी मालदेवता मैं कोरोना जैसी महामारी बीमारी से लड़ने के लिए मेडिकल किट का वितरण किया गया इस मौके पर टिहरी सांसद श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह ने गांव वालों की समस्या भी सुनी गांव वालों ने बीते दिनों बारिश से कई मकानों पर पानी से गस्त हो गए थे। उन्होंने कहा की कोरोना अभी कम जरूर हुआ है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है भाजपा नेता विनोद खंडूरी ने भी मेडिकल किट के बारे में गांव वालों को जानकारी दी इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल क्षेत्र पंचायत वीर सिंह चौहान ग्राम प्रधान शेरकी राजपाल नेगी रावत जी ज्योति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे