पैरोल पर छोड़े गए कैदी ही बाहर निकलकर दे रहे अपराध को अंजाम देहरादून पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

पैरोल पर छूटा शातिर चोर को चोरी के 02 वाहन (मोटरसाइकिल-एक्टिवा) के साथ गिरफ्तार

घटना का विवरण –* दिनांक 24-06-2021 को थाना पटेलनगर पर वादी श्री गूलशन वर पुत्र  नईमुद्दीन निवासी ग्राम मेहूँवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून ने थाने पर आकर एक प्रार्थना पत्र खुद की मोटरसाईकिल नम्बर UP12AF 2201 चमनविहार के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दाखिल की जिस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 297/21 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार के द्वारा संपादित की जा रही है प्रार्थना पत्र पर आवेदक द्वारा बताया कि मेरे मामा का लडका शहनवाज चमनविहार में एक घर में पेन्ट का काम कर रहा था घर के बाहर उसने अपनी मोटरसाईकिल को खडी कर रखी थी जिसे दिनांक 20-6-2021 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है